रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट का चुनाव 15 को

रांची़ : रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आजीटीए) का चुनाव 15 सितंबर को होगा. संगठन के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद सिंह को चुनाव पदाधिकारी का दायित्व सौंपा गया है. यह निर्णय शनिवार को संगठन कार्यालय में संजय जैन की अध्यक्षता में हुई एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया. निर्णय के तहत चुनाव में नामांकन […]

रांची़ : रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आजीटीए) का चुनाव 15 सितंबर को होगा. संगठन के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद सिंह को चुनाव पदाधिकारी का दायित्व सौंपा गया है. यह निर्णय शनिवार को संगठन कार्यालय में संजय जैन की अध्यक्षता में हुई एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया. निर्णय के तहत चुनाव में नामांकन पत्र भरने की तिथि एक से सात सितंबर तय की गयी है. नामांकन पत्र वापसी, जांच की तिथि और अंतिम प्रत्याशियों की सूची आठ सितंबर को घोषित होगी.
वहीं 15 सितंबर को सुबह नौ से साढ़े दस बजे तक आमसभा और 11 से तीन बजे तक मतदान का समय निर्धारित किया गया है. चुनाव परिणाम इसी दिन दोपहर साढ़े पांच बजे जारी किया जायेगा. बैठक में एसोसिएशन के महेंद्र प्रसाद सिंह, पवन शर्मा, श्याम बिहारी सिंह, सुनील सिंह चौहान, विनय सिंह, नीरज ग्रोवर, मदनलाल पारीक, रवींद्र दुबे, घनश्याम शर्मा, एसएस पांडेय आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >