24.7 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

सफाई अभियान शुरू

लकड़ी टाल पिस्का मोड़ से अभियान की शुरुआत हुई रांची : रांची नगर निगम की नवनिर्वाचित मेयर आशा लकड़ा ने रविवार को रांची नगर निगम के सफाई अभियान की शुरुआत लकड़ी टाल पिस्का मोड़ से की. इस अवसर पर मेयर ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता शहर को सुंदर बनाने की है. सफाई अभियान में […]

लकड़ी टाल पिस्का मोड़ से अभियान की शुरुआत हुई

रांची : रांची नगर निगम की नवनिर्वाचित मेयर आशा लकड़ा ने रविवार को रांची नगर निगम के सफाई अभियान की शुरुआत लकड़ी टाल पिस्का मोड़ से की. इस अवसर पर मेयर ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता शहर को सुंदर बनाने की है. सफाई अभियान में उपस्थित विधायक सीपी सिंह ने कहा कि शहर को साफ रखने की जिम्मेवारी सिर्फ नगर निगम की ही नहीं, बल्कि सभी की है.

यह साफ तभी हो सकता है जब सभी शहर को साफ रखने में सहयोग करें. डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि अभी रमजान का पवित्र माह चल रहा है, सावन भी जल्द ही शुरू होने वाला है, इसलिए अभियान लगातार चलेगा. इस अवसर पर सीइओ मनोज कुमार, हेल्थ ऑफिसर डॉ अजय मांझी, ओंकार पांडेय, संजय सेठ, सुनिल सिंह, केके गुप्ता, संजय जायसवाल व अन्य उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें