रांची : इनलैंड से उत्पादन शून्य, 72 मेगावाट बिजली की कमी

रांची : राजधानी में बुधवार को इनलैंड पावर स्टेशन से उत्पादन शून्य हो जाने के कारण उत्पादन में गिरावट आ गयी. यहां से 52 मेगावाट बिजली का उत्पाादन किया जा रहा था. वहीं, सीपीपी से भी उत्पादन गिरकर मात्र दो मेगावाट रह गया है. इस कारण राज्य में लगभग 72 मेगावाट बिजली की कमी हो […]

रांची : राजधानी में बुधवार को इनलैंड पावर स्टेशन से उत्पादन शून्य हो जाने के कारण उत्पादन में गिरावट आ गयी. यहां से 52 मेगावाट बिजली का उत्पाादन किया जा रहा था. वहीं, सीपीपी से भी उत्पादन गिरकर मात्र दो मेगावाट रह गया है. इस कारण राज्य में लगभग 72 मेगावाट बिजली की कमी हो गयी. राज्य का अपना उत्पादन मात्र 202 मेगावाट रह गया. उधर, तेनुघाट के यूनिट नंबर-2 से 200 मेगावाट अौर सीपीपी से दो मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है. सेंट्रल सेक्टर सहित अन्य जगहों से बिजली लेकर राज्य में बिजली की आपूर्ति की जा रही है. इनलैंड पावर के महाप्रबंधक संजय सिंह ने कहा कि कि 28 फरवरी की शाम सात बजे से उत्पादन शुरू हो जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >