रांची : सिकिदिरी हाइडल से अब 2019 की बारिश में ही संभव हो पायेगा उत्पादन

तीन दिन बाद शुरू होगी टीवीएनएल की दूसरी यूनिट रांची : टीवीएनएल की दूसरी यूनिट से भी तीन दिनों बाद उत्पादन आरंभ हो जायेगा. एक यूनिट सात दिसंबर से बंद है. कोयले की कमी के कारण एक ही यूनिट से उत्पादन हो रहा है. टीवीएनएल के एमडी निरंजन कुमार ने बताया कि सीसीएल के साथ […]

तीन दिन बाद शुरू होगी टीवीएनएल की दूसरी यूनिट
रांची : टीवीएनएल की दूसरी यूनिट से भी तीन दिनों बाद उत्पादन आरंभ हो जायेगा. एक यूनिट सात दिसंबर से बंद है. कोयले की कमी के कारण एक ही यूनिट से उत्पादन हो रहा है. टीवीएनएल के एमडी निरंजन कुमार ने बताया कि सीसीएल के साथ जो भी मुद्दे थे, उनका समाधान हो गया है.
सीसीएल द्वारा अब दो रैक कोयला भेजना आरंभ कर दिया गया है, लेकिन अभी दो दिनों का ही स्टॉक है. जैसे ही छह दिनों का स्टॉक हो जायेगा दूसरी यूनिट को भी चालू कर दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि तीन दिनों के बाद बंद पड़ी यूनिट नंबर एक से भी उत्पादन शुरू हो जायेगा. बताया गया कि टीवीएनएल की दोनों यूनिट के चालू होने पर राज्य को लगभग 360 से 380 मेगावाट तक बिजली मिलने लगेगी. अभी एक यूनिट से 200 मेगावाट के करीब उत्पादन होता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >