रांची : लालू प्रसाद से मिले बेटी और दामाद

रांची : रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती चारा घाेटाला के सजायाफ्ता लालू प्रसाद से शनिवार को उनकी दो बेटियों रोहिणी व चंदा ने मुलाकात की. रोहिणी के साथ उनके पति विक्रम यादव भी मिलने आये थे. लालू प्रसाद के साथ बेटी व दामाद ने दोपहर का भोजन भी किया. डायबिटीज के हिसाब से लालू […]

रांची : रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती चारा घाेटाला के सजायाफ्ता लालू प्रसाद से शनिवार को उनकी दो बेटियों रोहिणी व चंदा ने मुलाकात की. रोहिणी के साथ उनके पति विक्रम यादव भी मिलने आये थे. लालू प्रसाद के साथ बेटी व दामाद ने दोपहर का भोजन भी किया. डायबिटीज के हिसाब से लालू प्रसाद को बेटियों ने फल भी खिलाया. करीब तीन घंटे रहने के बाद सभी ढाई बजे वापस लौट गये.
बेटी चंदा ने मीडिया को बताया कि लालू प्रसाद ने अमृतसर मेें हुए रेल हादसे पर दुख व्यक्त किया है. मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. बिहार के लोगों को प्रेम व भाईचारा के साथ धैर्य रहने को कहा है. बेटियां लालू प्रसाद के लिए नये कपड़े भी लायी थीं. गौरतलब है कि रोहिणी अपने पति विक्रम यादव के साथ सिंगापुर से लालू को देखने रांची आयी है.
एक सप्ताह पहले वह लालू प्रसाद से मुलाकात कर चुकी हैं. लालू प्रसाद यादव की तबीयत पहले की तरह ही है. उनका बीपी सामान्य है, लेकिन शुगर में उतार-चढ़ाव हो रहा है. सोमवार को उनके स्वास्थ्य की आवश्यक जांच करायी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >