रांची : आदिवासियों की अस्मिता की रक्षा के लिए एक और उलगुलान करेंगे

रांची : आदिवासी मूलवासी जनाधिकार मंच व सहयोगी संगठनों की बैठक राजू महतो की अध्यक्षता में पुरुलिया रोड स्थित फादर कामिल बुल्के सभागार में हुई़ इसमें आदिवासियों – मूलवासियों की अस्मिता की रक्षा के निमित्त एक और उलगुलान के लिए संयोजक मंडल का गठन किया गया़ इसके अध्यक्ष पूर्व सांसद कृष्णा मार्डी होंगे. 13 व […]

रांची : आदिवासी मूलवासी जनाधिकार मंच व सहयोगी संगठनों की बैठक राजू महतो की अध्यक्षता में पुरुलिया रोड स्थित फादर कामिल बुल्के सभागार में हुई़ इसमें आदिवासियों – मूलवासियों की अस्मिता की रक्षा के निमित्त एक और उलगुलान के लिए संयोजक मंडल का गठन किया गया़
इसके अध्यक्ष पूर्व सांसद कृष्णा मार्डी होंगे. 13 व 14 अक्तूबर को जमशेदपुर में नेतृत्व विषय पर एक कार्यशाला होगी़ श्री मार्डी ने कहा कि समान विचारधारा वाले दलों और आदिवासी मूलवासी जनता के हितों के लिए लड़नेवाले सामाजिक संगठनों के साथ मिल कर जन भावनाओं के अनुरूप परिवर्तन की बुनियाद रखना है़ पूर्व विधायक सह आजसू के संस्थापक सूर्य सिंह बेसरा ने कहा कि जनता की सहमति से बहुमत तैयार करेंगे़ झारखंड में संवैधानिक व्यवस्थाओं को स्थापित करेंगे़ ग्राम स्तर पर विकास की परिकल्पना को साकार करेंगे़ राजू महतो ने कहा कि आदिवासी मूलवासी जनता की पहचान उसके खतियान और भाषा-संस्कृति से है़
इसे संवैधानिक रूप देने के लिए संघर्ष किया जाएगा़ राज्य में जल,जंगल और जमीन के साथ खान- खनिजों की लूट भी मची है़ इसका कड़ा विरोध किया जायेगा़ बैठक में आजसू के अध्यक्ष दीपक महतो, झापा नेता गैब्रिएल खाखा, मुंडा समाज के सचिव बिलकन डांग, विश्राम बागे सहित कई लोग शामिल थे़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >