मरीज के मानसिक रूप से बीमार होने की चर्चा चिरौंदी का रहनेवाला है
नीचे मिट्टी का ढेर हाेने के कारण मरीज को नहीं आयी गंभीर चोट
रांची : रिम्स के मेडिसिन वार्ड में डॉ जेके मित्रा की देखरेख में भर्ती गीतेश प्रसाद ने मंगलवार शाम सात बजे को बाथरूम से कूद आत्महत्या का प्रयास किया. वह चिरौंदी निवासी भालो मोदी का पुत्र है़ कूदने के बाद नीचे मिट्टी का ढेर हाेने के कारण मरीज को गंभीर चोट नहीं आयी है. उसके सिर व हाथ-पैर में चाेट लगी है. नीचे गिरने पर चिल्लाने की आवाज सुनकर रिम्स के गार्ड व परिजन वहां पहुंचे.
उसे वहां से उठाकर इलाज के लिए इमरजेंसी लाया गया. उसका इलाज शुरू कर दिया गया है. जानकारी मिलने के बाद उपाधीक्षक डॉ संजय कुमार भी वहां पहुंचे. उन्होंने मरीज का आवश्यकता के हिसाब से जांच कराने का निर्देश दिया. यह भी चर्चा थी कि मरीज मानसिक बीमारी से भी पीड़ित है़
