केदला कोयलांचल में धूमधाम से मनी विश्वकर्मा पूजा, वाहन मालिकों ने की सुख-समृद्धि की कामना

केदला कोयलांचल क्षेत्र में भगवान विश्वकर्मा पूजा श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई. वाहन मालिकों ने सुख-समृद्धि की कामना की. सीसीएल परियोजनाओं में भी विशेष पूजा-अर्चना की गई.

केदला. कोयलांचल क्षेत्र में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा पूजा हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनायी गयी. केदला नगर, लईयो, गोसी, दुरुकसमार, परसाबेड़ा, झारखंड पंद्रह नंबर, इचाकडीह, बसंतपुर, परेज और प्रेमनगर समेत विभिन्न क्षेत्रों में वाहन मालिकों ने भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वकर्मा से सुख-समृद्धि और कारोबार में उन्नति की कामना की.

विश्वकर्मा पूजा को लेकर क्षेत्र के वाहन मालिकों में खासा उत्साह देखा गया. कई स्थानों पर वाहनों और गैराजों को सजाया गया था.

सीसीएल परियोजनाओं में भी हुई पूजा

सीसीएल की तापिन, परेज, झारखंड, केदला उत्खनन परियोजना, केदला भूगर्भ परियोजना और केदला बसंतपुर वाशरी में भी भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गयी. इस दौरान सीसीएल प्रबंधन की ओर से भगवान विश्वकर्मा से परियोजनाओं में सुख-समृद्धि और कार्यों में सफलता की कामना की गयी.

विश्वकर्मा पूजा को लेकर सीसीएल प्रबंधन की ओर से विभिन्न स्थानों पर आवश्यक व्यवस्था की गयी थी. वहीं, पूजा के अवसर पर क्षेत्र के कई स्थानों पर भक्ति कार्यक्रम भी आयोजित किये गये, जिसमें स्थानीय लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >