चितरपुर से दो किशोरियां लापता, गिफ्ट खरीदने निकली थीं दोनों

रजरप्पा थाना क्षेत्र के चितरपुर अहमद नगर से दो किशोरियों के लापता होने का मामला सामने आया है. दोनों 18 सितंबर को घर से चितरपुर बाजार गिफ्ट खरीदने जाने की बात कहकर निकली थीं. देर शाम तक नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की.

चितरपुर. रजरप्पा थाना क्षेत्र के चितरपुर अहमद नगर से दो किशोरियों के लापता होने का मामला सामने आया है. दोनों 18 सितंबर को घर से चितरपुर बाजार गिफ्ट खरीदने जाने की बात कहकर निकली थीं. देर शाम तक नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की. दोनों की मां सइदुन निशा एवं सलातुन निशा ने रजरप्पा थाना में आवेदन देकर सकुशल बरामदगी की गुहार लगायी है.

आवेदन के अनुसार, 18 वर्षीया मुसरत परवीन (पिता अकबर अंसारी) और 13 वर्षीया गुलनाज परवीन (पिता लियाकत अंसारी) आपस में दोस्त हैं. दोनों दिन के करीब 11 बजे घर से दोस्त की शादी के लिए गिफ्ट खरीदने चितरपुर जाने की बात कहकर निकली थीं. मोबाइल बंद मिलने पर परिजनों ने बाजार टांड़ सहित आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शंकर चंद्र पोद्दार

शंकर चंद्र पोद्दार को प्रिंट एवं डिजिटल पत्रकारिता में विशेष रुचि है. वह राजनीति, समाज, शिक्षा तथा क्षेत्रीय घटनाओं और जनसमस्याओं से जुड़े मुद्दों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक ढंग से प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. पिछले लगभग 12 वर्षों से प्रभात खबर के साथ जुड़कर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं. उनका उद्देश्य जनसरोकार के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाते हुए समाज और प्रशासन के बीच एक सशक्त संवाद स्थापित करना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >