छठ तालाब परिसर में नियमित योगाभ्यास, स्वस्थ जीवनशैली के लिए लोगों को कर रहे जागरूक

भेलगढ़ा के छठ तालाब स्थित सूर्य मंदिर परिसर में पतंजलि योग समिति के सदस्य प्रतिदिन सुबह योगाभ्यास कर रहे हैं. इसका उद्देश्य लोगों को योग और प्राणायाम के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है.

भेलगढ़ा. भेलगढ़ा स्थित छठ तालाब के सूर्य मंदिर परिसर में पतंजलि योग समिति के सदस्यों द्वारा नियमित योगाभ्यास किया जा रहा है. समिति के सदस्य प्रतिदिन सुबह यहां एकत्र होकर योग एवं प्राणायाम करते हैं. सदस्यों का कहना है कि नियमित योग से शरीर और मन स्वस्थ रहता है. योग के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और इसे दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है.

सुबह के समय सूर्य मंदिर परिसर में होने वाले नियमित योगाभ्यास से आसपास के लोगों में भी स्वास्थ्य और योग के प्रति जागरूकता बढ़ रही है. योगाभ्यास में मनोज कुमार, राज कुमार नायक, अशोक प्रसाद नायक, जंगाई राम, मुन्ना कुमार, सकलदीप कुमार, आनंदी प्रसाद, संदीप कुमार, संजय कुमार, प्रेम कुमार, राज कुमार भदानी समेत अन्य समाजसेवी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >