श्रावणी मेले में 2 गुटों में जमकर हुई मारपीट, 7 के सिर फूटे

Shravani Mela: श्रावणी मेले में 2 गुटों में जमकर हुई मारपीट में 7 लोगों के सिर फूट गये. उधर, बाइकर्स गैंग ने जमकर उत्पात मचाया. बाइक की ठोकर से 2 युवतियां घायल हो गयीं. भुरकुंडा अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को रेफर कर दिया गया. श्रावणी मेले के दौरान दो गुटों के बीच मारपीट के साथ-साथ जमकर पत्थरबाजी भी हुई, जिससे भगदड़ की स्थिति बन गयी.

Shravani Mela Bhurkunda| भुरकुंडा (रामगढ़), आलोक कुमार : रामगढ़ जिले के भुरकुंडा थाना मैदान में चल रहे श्रावणी मेला रविवार की रात अखाड़ा बन गया. मेले में युवकों के 2 गुटों के बीच जमकर हुई मारपीट. इसमें 5 युवकों के सिर फूट गये. स्थानीय न्यू बैरक और भुइयां टोली के युवकों के बीच मारपीट हो गयी. मारपीट के दौरान दोनों ओर से पत्थरबाजी भी की गयी.

मारपीट और पत्थरबाजी के बीच भगदड़ की स्थिति

मारपीट और पत्थरबाजी के दौरान सैकड़ों लोगों की भीड़ के बीच भगदड़ की स्थिति बन गयी. लोग इधर-उधर भाग रहे थे. दोनों गुटों में मेले में हुई मारपीट के बाद दोबारा भुइयां टोली में भी मारपीट हुई.

मारपीट और पत्थरबाजी में ये लोग हो गये घायल

घटना में न्यू बैरक के राहुल कुमार, सूरज कुमार, मनीष, कृष्णा और भुइयां टोली के अनिल भुइयां, दीपक भुइयां, प्रकाश भुइयां को चोट लगी है. कुछ युवकों का इलाज स्थानीय क्लिनिक में हुआ. 2 का इलाज भुरकुंडा सीसीएल अस्पताल में कराया गया. हालांकि, मारपीट की इस घटना के बाद किसी भी तरफ से थाने में आवेदन नहीं दिया गया है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

श्रावणी मेला में बाइकर्स गैंग ने मचाया उत्पात

दूसरी ओर, श्रावणी मेला में रक्षाबंधन पर भारी भीड़ के दौरान बाइकर्स गैंग ने काफी उत्पात मचाया. कई लोग इनकी बाइक की चपेट में आने से बाल-बाल बचे. इन्हीं बाइकर्स गैंग की बाइक से जनता टॉकिज के समीप मेला घूमकर जा रही 2 युवतियां बाइक की चपेट में आ गयीं.

घायल युवतियों को भुरकुंडा अस्पताल से किया रेफर

बाइकर्स तेजी से भाग निकले. दोनों घायल युवतियों का इलाज भुरकुंडा अस्पताल में किया गया. बाद में दोनों को रेफर कर दिया गया. रक्षा बंधन के दिन मेले में विधि-व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम नहीं होने की वजह से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी.

इसे भी पढ़ें

Road Accident: रांची में कार-बाइक की टक्कर में 3 की मौत, हरमू से अरगोड़ा चौक तक जाम

रांची के हिंदपीढ़ी में युवक की गोली मारकर हत्या के बाद तनाव, घर में घुसकर तोड़फोड़, आगजनी

607.4 की जगह झारखंड में 854.6 मिमी बरसा मानसून, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन अभी जीवन रक्षक प्रणाली पर, ऑपरेशन पर अभी फैसला नहीं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >