अभिलेख अधूरे पाने पर संबंधित मनरेगा कर्मियों पर लगा जुर्माना

अभिलेख अधूरे पाने पर संबंधित मनरेगा कर्मियों पर लगा जुर्माना

मनरेगा व अन्य योजनाओं को लेकर पंचायत स्तरीय हुई जनसुनवाई गोला. गोला प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में बुधवार को मनरेगा व अन्य संचालित योजनाओं को लेकर पंचायत स्तरीय जनसुनवाई हुई. इस दौरान योजनाओं से संबंधित दस्तावेजों की जांच की गयी. कई स्थानों पर अभिलेख अधूरे पाने पर संबंधित मनरेगा कर्मियों पर जुर्माना लगाया गया. प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई से पूर्व सभी दस्तावेज अद्यतन करने की चेतावनी दी गयी. जानकारी के अनुसार, पंचायत सचिवालय कुम्हरदगा, पूरबडीह, संग्रामपुर, मगनपुर, हुप्पू सहित विभिन्न पंचायतों में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सुनवाई हुई. जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने योजनाओं में पारदर्शिता, समय पर भुगतान व गुणवत्तापूर्ण कार्य की मांग उठायी. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. जनसुनवाई का उद्देश्य योजनाओं में पारदर्शिता लाना व लाभुकों को उनका अधिकार सुनिश्चित करना है. कुम्हरदगा में पर्यवेक्षक के रूप में प्रखंड पशु चिकित्सक डॉ राजेश कुमार मौजूद थे. इस अवसर पर मुखिया सुनीता देवी, पंचायत समिति सदस्य संध्या देवी, पंचायत सचिव अलका कुमारी, सचिन कुमार, रोजगार सेवक शंकर बसेरिया, दशरथ महथा, भुनेश्वरी महथा, बालेश्वर महतो, राजेश कुमार मौजूद थे. संग्रामपुर पंचायत में मुखिया सीताराम मुंडा, अशोक कुमार, गौतम महतो, प्रभात उपाध्याय, रंजीत प्रसाद मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SAROJ TIWARY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >