:पुनर्वास होने तक जियाडा को भूमि हस्तांतरण स्थगित हो : रोशनलाल

:पुनर्वास होने तक जियाडा को भूमि हस्तांतरण स्थगित हो : रोशनलाल

पतरातू. झारखंड विधानसभा में बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी ने पतरातू क्षेत्र की 222.29 एकड़ भूमि को जियाडा को हस्तांतरित करने के मुद्दे पर झारखंड सरकार को घेरा. शून्यकाल के दौरान विधायक ने हेसला, जनता नगर, उचरिंग व कटिया पंचायत के हजारों परिवारों के भविष्य पर मंडरा रहे खतरे को प्रमुखता से उठाया. विधायक ने कहा कि पीटीपीएस द्वारा जियाडा को भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया से लगभग दो हजार परिवार बेघर हो जायेंगे. चार सौ से अधिक दुकानदारों का रोजगार खत्म हो जायेगा. विधायक श्री चौधरी ने सरकार से समुचित पुनर्वास की व्यवस्था करने तक हस्तांतरण प्रक्रिया को स्थगित रखने की मांग की. दूसरी ओर, विधायक ने पीवीयूएनएल परियोजना में हो रही देरी का मामला उठाया. निर्माण एजेंसी भेल के बाबत कहा कि यह एजेंसी कोविड-19 व संसाधनों की कमी का हवाला देकर काम टाल रही है. विधायक ने कहा कि एक तरफ भेल ने कई छोटे ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट कर दिया है, वहीं भेल पर विभाग ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है. विभागीय मंत्री ने आश्वासन दिया कि यह एनटीपीसी व जेबीवीएनएल का संयुक्त उपक्रम है. इसलिए परियोजना प्रबंधन से रिपोर्ट मांगी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SAROJ TIWARY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >