रामगढ़: शांतिधारा फाउंडेशन के द्वारा रामगढ़ स्थित लेप्रोसी कॉलोनी के बच्चों को 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगा झंडा, एक-एक पेन उपहारस्वरूप किये गये. शांतिधारा फाउंडेशन के संस्थापक व अध्यक्ष सुरेश पी अग्रवाल ने बताया कि भारत सरकार के घर-घर तिरंगा, हर घर तिरंगा अभियान के तहत बच्चों में राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करने के उद्देश्य से यह वितरण किया गया.
उन्होंने कहा कि विगत पांच वर्षों से फाउंडेशन द्वारा लगातार बच्चों को तिरंगा झंडा उपलब्ध कराया जा रहा है. सुरेश पी अग्रवाल ने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे 13 से 17 अगस्त तक अपने-अपने घरों पर गर्व के साथ तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाएं.
कार्यकारी अध्यक्ष गोविंद लाल अग्रवाल ने कहा कि उपेक्षित व वंचित वर्ग के बच्चों को तिरंगा व उपहार देकर उन्हें यह संदेश दिया जा रहा है कि यह देश उनका भी है. इस अवसर पर वरिष्ठ सदस्य राजेश कुमार अग्रवाल, अतिथि मानू चतुर्वेदी व चंद्रशेखर यादव उपस्थित थे.
