महाकुंभ से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी कार मांडू में दुर्घटनाग्रस्त, 2 महिला की मौत, कई गंभीर

Road Accident in Mandu Ramgarh: रामगढ़ जिले के मांडू में महाकुंभ से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इसमें 2 महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गयी. 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं.

Road Accident: महाकुंभ से स्नान कर पश्चिम बंगाल के झालदा लौटने के क्रम में मांडू थाना क्षेत्र के सेमरा जंगल के पास श्रद्धालुओं से भरी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. एनएच 33 पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में 2 महिला श्रद्धालुओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. 4 अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. घटना मंगलवार (18 फरवरी 2025) को दिन में करीब 3 बजे हुई. दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी.

प्रयागराज में डुबकी लगाने के बाद झालदा लौट रहे थे श्रद्धालु

स्थानीय लोगों ने बताया कि कार संख्या डब्ल्यूबी 56 टी-7408 में सवार लोग महाकुंभ (प्रयागराज) में स्नान करने के बाद अपने घर झालदा लौट रहे थे. मांडू थाना क्षेत्र के सेमरा जंगल के समीप एनएच-33 पर पहले से खड़े ट्रक (जीजे बीटी-4974) को कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी.

कार ने खड़े ट्रक में पीछे से मारी टक्कर. फोटो : प्रभात खबर

घटनास्थल पर ही 2 महिला श्रद्धालुओं ने दम तोड़ा

घटनास्थल पर ही 2 महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गयी. कार में सवार एक महिला समेत 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. मांडू पुलिस ने सभी को उपचार के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ भेज दिया. सभी 4 श्रद्धालुओं की हालत चिंताजनक बतायी जा रही है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

दूसरी महिला की अब तक नहीं हो पायी है पहचान

मांडू पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है. कार को पुलिस थाने ले आयी है. मृतकों में एक महिला का नाम बिंदु महतो बताया जा रहा है. दूसरी महिला के नाम का पता नहीं चल पाया है. पुलिस उसकी पहचान करने की कोशिश कर रही है.

इसे भी पढ़ें

गुमला में 2 बेटियों के सामने पिता की गला रेतकर हत्या, 9 साल की बच्ची ने बताया आंखोंदेखा हाल

18 फरवरी को सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर कहां मिलेगा, यहां चेक करें रेट

कौन हैं निरूप मोहंती? 70 साल की उम्र में मिलिट्री जेट उड़ाने का लाइसेंस हासिल करके रचा इतिहास

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >