रामगढ़ प्रेस क्लब अध्यक्ष धनेश्वर प्रसाद का भाजपाइयों ने किया अभिनंदन

रामगढ़ प्रेस क्लब के नए अध्यक्ष धनेश्वर प्रसाद का भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. इस अवसर पर, भाजपा ने प्रेस क्लब की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला.

कुजू, रामगढ़: रामगढ़ प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष धनेश्वर प्रसाद का रविवार को भाजपाइयों ने एमआर सभागार पहुंचकर स्वागत एवं अभिनंदन किया. इस दौरान भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं.

भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रेस क्लब पत्रकारों को एकजुट करने के साथ-साथ समाज और क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बावला ने धनेश्वर प्रसाद को अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की. उन्होंने उम्मीद जतायी कि प्रेस क्लब के माध्यम से पत्रकारों के हितों के साथ-साथ क्षेत्र की जनसमस्याओं को भी प्रभावी ढंग से सामने लाने का कार्य किया जायेगा.

मौके पर सांसद प्रतिनिधि मनोज गिरी, मांडू मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार, भदानीनगर मंडल अध्यक्ष सौर्य कुमार, कार्यालय मंत्री सुनील प्रसाद, विनोद प्रसाद, अभिषेक पासवान समेत कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शुभम राय

शुभम राय झारखंड के सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ झारखंड की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय समस्याओं पर खबरें लिखने में रुचि रखते हैं. तथ्यों की पड़ताल और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को सरल और प्रभावी तरीके से सामने रखना उनकी पत्रकारिता की प्राथमिकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >