रामगढ़ कॉलेज एलुमनी एसोसिएशन ने नवनियुक्त प्राचार्य का किया अभिनंदन

रामगढ़ कॉलेज एलुमनी एसोसिएशन ने नवनियुक्त प्राचार्य डॉ विमल कुमार मिश्रा का भव्य स्वागत किया। प्राचार्य ने कॉलेज के विकास का संकल्प लिया।

रामगढ़. रामगढ़ कॉलेज एलुमनी एसोसिएशन के तत्वावधान में गुरुवार को रामगढ़ महाविद्यालय के नवनियुक्त प्राचार्य डॉ विमल कुमार मिश्रा का स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र व श्रीमद्भगवद्गीता भेंट कर उनका स्वागत किया. इस अवसर पर डॉ विमल कुमार मिश्रा ने सम्मान के लिए एलुमनी एसोसिएशन के प्रति आभार व्यक्त किया. कहा कि महाविद्यालय के समग्र विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान व विद्यार्थियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी. उन्होंने भविष्य में भी एलुमनी एसोसिएशन से सक्रिय सहयोग की अपेक्षा जताई. एलुमनी एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष सुरेश पी अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष डॉ शारदा प्रसाद, अध्यक्ष प्रो प्रणीत कुमार, मानद सचिव डॉ तारा शंकर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष उमा सेन गुप्ता, सहसचिव मृत्युंजय केसरी, प्रो अंजू शर्मा, सुंदरलाल, सरजू महतो, सुरेश महतो, सुमन कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे. सभी ने नवनियुक्त प्राचार्य को सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए महाविद्यालय के सर्वांगीण विकास में एलुमनी एसोसिएशन की सक्रिय सहभागिता का भरोसा दिलाया. कार्यक्रम का समापन मानद सचिव डॉ तारा शंकर अग्रवाल के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md

डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।

प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।

राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >