अवैध शराब कारोबार में फरार दो आरोपी गिरफ्तार, घर से दबोचे गये

गोला पुलिस ने सोमवार को अवैध अंग्रेजी शराब के निर्माण व कारोबार में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई में दोनों को उनके घर से पकड़ा गया.

गोला. अंग्रेजी शराब के अवैध निर्माण व कारोबार के मामले में फरार चल रहे दो नामजद आरोपियों को गोला पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आलोक रंजन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ऊपर खाखरा गांव के पत्थलगढ़ा टोला में छापामारी की. इस दौरान बाजुन मांझी उर्फ बाजुन हांसदा और जीवन मांझी को उनके घर से गिरफ्तार किया गया.

पुलिस के अनुसार, दोनों के खिलाफ गोला थाना में उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज है. 10 मई को पुलिस ने इनके घर से भारी मात्रा में तैयार अवैध अंग्रेजी शराब, विभिन्न ब्रांड के स्टीकर, खाली बोतल, ढक्कन, स्प्रीट, शराब बनाने की मशीन समेत अन्य सामग्री बरामद की थी. मामले में मनोज मुर्मू और भदरू सिंह को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है. वहीं, मुख्य शराब कारोबारी बिनोद साव को पुलिस ने 12 सितंबर को उक्त कांड में रिमांड पर लिया था.

छापामारी दल में पुलिस निरीक्षक पंकज कुमार, थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सहित गोला थाना के पुलिस पदाधिकारी, पैंथर मोबाइल दस्ता एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raj Kumar

राज कुमार पिछले 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं. राजनीति, सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ जनसरोकारों, स्थानीय मुद्दों और क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर समाचार संकलन में उनकी विशेष रुचि रही है. ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी रिपोर्टिंग के माध्यम से वे क्षेत्र की वास्तविक तस्वीर को पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >