पोषण माह में महिलाओं और बच्चों को संतुलित आहार के प्रति किया जागरूक

आशा किरण सेवा संस्थान ने पोषण माह के अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया. लोगों को संतुलित आहार और स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जानकारी दी गई.

केदला. आशा किरण सेवा संस्थान की ओर से ग्राम कुंदा टोला दुधमटिया स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में लोगों को पोषण एवं संतुलित आहार के महत्व की जानकारी दी गयी. गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के लिए पौष्टिक आहार की आवश्यकता, स्वच्छता, स्वास्थ्य तथा कुपोषण से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया. स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों को दैनिक आहार में शामिल करने के लिए भी प्रेरित किया गया. मौके पर संस्थान के सचिव विजय कुमार महतो, आंगनबाड़ी सेविका शीला देवी, सहायिका सुलेखा देवी एवं नीलम देवी सहित गर्भवती व धात्री महिलाएं तथा बच्चे उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >