रजरप्पा मंदिर के वरिष्ठ पुजारी विजय कुमार पंडा का निधन, इलाज के दौरान रांची के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

रजरप्पा मंदिर के वरिष्ठ पुजारी विजय कुमार पंडा का निधन हो गया. उनके निधन से स्थानीय क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है. सरल और मिलनसार स्वभाव के कारण वे सबके प्रिय थे.

रजरप्पा. रजरप्पा मंदिर के वरिष्ठ पुजारी सह गोला प्रखंड के हेसापोड़ा निवासी विजय कुमार पंडा (66 वर्ष) का निधन हो गया. बताया गया कि 16 सितंबर की देर रात करीब 11 बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गयी. परिजन उन्हें तत्काल रांची के एक निजी अस्पताल ले गये, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया.

17 सितंबर को रजरप्पा स्थित भैरवी नदी के तट पर श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया. उनके पुत्र रोशन पंडा ने मुखाग्नि दी.

लंबे समय तक रजरप्पा मंदिर में दी सेवा

विजय कुमार पंडा लंबे समय तक रजरप्पा मंदिर में पुजारी के रूप में सेवा देते रहे. मृदुभाषी, सरल और मिलनसार स्वभाव के कारण क्षेत्र में उनकी अलग पहचान थी. उनके निधन की खबर से रजरप्पा सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक का माहौल है.

उनके निधन पर अशेष पंडा, शुभाशीष पंडा, अजय पंडा, असीम पंडा, सुबोध पंडा, रितेश पंडा, राकेश पंडा, लोकेश पंडा, गुड्डू पंडा, ब्रजेश पंडा, सुजीत पंडा, सुरजन बेदिया, श्रवण सिंह, राजू सिंह, जगलाल बेदिया, नंदू बेदिया, तेजू बेदिया, बाबना तुरी, आरपी सिंह, रूपेश सिंह समेत कई लोगों ने शोक व्यक्त किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शंकर चंद्र पोद्दार

शंकर चंद्र पोद्दार को प्रिंट एवं डिजिटल पत्रकारिता में विशेष रुचि है. वह राजनीति, समाज, शिक्षा तथा क्षेत्रीय घटनाओं और जनसमस्याओं से जुड़े मुद्दों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक ढंग से प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. पिछले लगभग 12 वर्षों से प्रभात खबर के साथ जुड़कर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं. उनका उद्देश्य जनसरोकार के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाते हुए समाज और प्रशासन के बीच एक सशक्त संवाद स्थापित करना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >