प्रतिनिधि, पतरातू
पीटीपीएस रोड संख्या-19 निवासी प्रवीण कुमार पांडे (60) का शुक्रवार को निधन हो गया. विभिन्न स्थानों से परिजनों के पहुंचने के बाद शनिवार को पीटीपीएस कालीघाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया.
अंतिम संस्कार के दौरान उनकी बड़ी पुत्री श्रेया कुमारी ने पिता को मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी. सामाजिक परंपराओं से आगे बढ़ते हुए बेटी द्वारा निभाए गए इस दायित्व ने वहां मौजूद लोगों को भावुक कर दिया. इस मार्मिक दृश्य को देखकर कई लोगों की आंखें नम हो गईं.
स्व. प्रवीण कुमार पांडे अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्रियों तथा वृद्ध माता-पिता को छोड़ गए हैं. उनके निधन की सूचना मिलते ही पीटीपीएस कॉलोनी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई.
अंतिम यात्रा में कटिया पंचायत के मुखिया किशोर कुमार महतो, पंच मंदिर पंचायत के मुखिया राहुल रंजन, संजय सिंह, जयनंदन शर्मा, बालेश्वर राय, नवीन सिंह, शुभम पांडे, बापी मुखर्जी, नित्यानंद, पंकज सिंह, प्रकाश चौबे, शिवदानी, सुशील ठाकुर, गिरजा सिंह, मिथिलेश कुमार, अनिल कुमार, विनोद कुमार, ओमप्रकाश गुप्ता, मनोज कुमार, अरुण राय, सूरज प्रसाद, डॉ. एसके विश्वास, मृत्युंजय कुमार सहित बड़ी संख्या में परिजन, शुभचिंतक और स्थानीय लोग मौजूद थे.
ये भी पढ़ें...
JPSC Students Protest: रांची में लंबा खिंचेगा आंदोलन, छात्रों को मिल गया नया मंच
साइबर ठगों के निशाने पर लोहरदगा डीसी, फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाकर भेजे जा रहे भ्रामक संदेश
