दामोदर नदी पर 17.48 करोड़ से बनेगा नया पुल, टेंडर प्रक्रिया पूरी

गिद्दी-भुरकुंडा मार्ग पर दामोदर नदी पर नया पुल बनने का रास्ता साफ हो गया है. 17.48 करोड़ की लागत से बनने वाले इस पुल से स्थानीय लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी.

गिद्दी (रामगढ़): गिद्दी-भुरकुंडा मार्ग पर दामोदर नदी पर प्रस्तावित नये पुल के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. पुल निर्माण के लिए निकाले गये टेंडर में चार संवेदकों ने हिस्सा लिया था. एल-वन के आधार पर कुमार एंड राय कंस्ट्रक्शन को निर्माण कार्य की जिम्मेदारी दी गयी है. करीब 17 करोड़ 47 लाख 99 हजार रुपये की लागत से नये पुल का निर्माण कराया जाए.

जर्जर पुल से मिलेगी लोगों को राहत

नए पुल के निर्माण से गिद्दी-भुरकुंडा समेत आसपास के कोयलांचल क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. वर्तमान दामोदर पुल जर्जर स्थिति में है. इस कारण पुल से आवागमन करने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. नये पुल के बनने से आवागमन अधिक सुगम और सुरक्षित होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें- भारतीय महिला फुटबॉल टीम की खिलाड़ी अष्टम उरांव ने सांसद सुखदेव भगत से की मुलाकात

संघर्ष समिति ने लगातार उठाई थी मांग

नये पुल के निर्माण की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ दामोदर पुल बचाओ संघर्ष समिति लंबे समय से आवाज उठाती रही है. संघर्ष समिति और स्थानीय लोगों की लगातार मांग के बाद अब नए पुल के निर्माण का रास्ता साफ हुआ है.

झारखंड सरकार कराएगी निर्माण, सीसीएल देगी राशि

नए पुल का निर्माण झारखंड सरकार की ओर से कराया जाएगा, जबकि इसके लिए आवश्यक राशि सीसीएल कंपनी ने उपलब्ध कराई है. सूत्रों के अनुसार, बरसात का मौसम समाप्त होने के बाद पुल निर्माण का कार्य शुरू होने की संभावना है. गिद्दी-भुरकुंडा दामोदर पुल बचाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारी पुरुषोत्तम पांडेय ने कहा कि अब बहुत जल्द पुल निर्माण का कार्य शुरू होने वाला है. उन्होंने कहा कि नये पुल के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी.

ये भी पढ़ें- पत्नी की मौत की खबर सुनते ही पति ने भी तोड़ा दम, आधे घंटे के अंतराल में दोनों ने छोड़ी दुनिया


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रंजीत सिंह

रंजीत सिंह वर्ष 2004 से निरंतर प्रभात खबर के साथ जुड़कर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं. गिद्दी क्षेत्र में राजनीति, समाज, शिक्षा, क्षेत्रीय घटनाओं तथा जनसमस्याओं से जुड़े मुद्दों को निष्पक्ष ढंग से प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं. समाचार संकलन के माध्यम से जनसरोकार के विषयों को प्रभावी रूप से सामने लाने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >