नावाडीह वन क्षेत्र में 25 हेक्टेयर में होगा पौधरोपण

गोला प्रखंड के नावाडीह वन क्षेत्र में 25 हेक्टेयर भूमि पर 25 हजार पौधे लगाए जाएंगे। पर्यावरण संरक्षण के लिए विभिन्न प्रजातियों के पौधों का चयन किया गया है।

गोला प्रखंड के नावाडीह वन क्षेत्र में वृहद पौधरोपण अभियान की शुरुआत की गयी है. अभियान का शुभारंभ नावाडीह के मुखिया राजकिशोर कोटवार, पंचायत समिति सदस्य सुधीर कुमार, भास्कर कोटवार, वन अधिकार समिति के अध्यक्ष प्रकाश करमाली एवं रामप्रसाद महतो ने किया. इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से पौधों की सुरक्षा करने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की. उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पेड़ लगाने से जलवायु संतुलन बनाए रखने, भूजल स्तर में सुधार, जैव विविधता के संरक्षण तथा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा. वनरक्षी दीपक कुमार सिन्हा ने बताया कि वन क्षेत्र में कुल 25 हेक्टेयर भूमि पर 25 हजार पौधे लगाये जायेंगे. पौधरोपण के लिए बांस, जामुन, अर्जुन, आम, कटहल, पीपल एवं शीशम सहित विभिन्न उपयोगी एवं पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण प्रजातियों का चयन किया गया है. उन्होंने बताया कि पौधरोपण के साथ-साथ पौधों की सुरक्षा और नियमित देखरेख की भी व्यवस्था की जायेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raj Kumar

राज कुमार पिछले 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं. राजनीति, सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ जनसरोकारों, स्थानीय मुद्दों और क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर समाचार संकलन में उनकी विशेष रुचि रही है. ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी रिपोर्टिंग के माध्यम से वे क्षेत्र की वास्तविक तस्वीर को पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >