घाटी क्षेत्र में दुर्घटनाएं रोकने को लेकर सांसद ने उठाया मुद्दा, केंद्र ने दिखाई गंभीरता

सांसद मनीष जायसवाल ने नितिन गडकरी से मिलकर चुटूपालू और चरही घाटी में सड़क सुरक्षा और सुधार कार्यों को लेकर की चर्चा, केंद्र ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश।

रामगढ़: सांसद मनीष जायसवाल ने राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर स्थित चुटूपालू घाटी के दुर्घटना संभावित (ब्लैक स्पॉट) स्थलों के स्थायी सुधार, आधुनिकीकरण व सड़क सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने को लेकर नयी दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की.

इस दौरान सांसद ने दोनों घाटियों में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं एवं जनहानि का मुद्दा उठाते हुए शीघ्र सुधार कार्य शुरू कराने का आग्रह किया. मुलाकात के दौरान सांसद ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि उनके निर्देश पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के रांची क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा चुटूपालू घाटी तथा चरही घाटी के लिए आवश्यक सुधार कार्यों का विस्तृत तकनीकी प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय को भेजा जा चुका है.

उन्होंने प्रस्तावों को शीघ्र स्वीकृति देने का अनुरोध किया. सांसद ने कहा कि चुटूपालू व चरही घाटी दुर्घटना संभावित क्षेत्र हैं, जहां तीखे मोड़, ढाल व भारी यातायात के कारण अक्सर हादसे होते हैं. उन्होंने सड़क सुरक्षा सुविधाओं के विस्तार व आवश्यक सुधार कार्य कराने की मांग की. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने संबंधित अधिकारियों को प्रस्तावों पर शीघ्र कार्रवाई का निर्देश देते हुए कहा कि दोनों प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जायेगा.

मुलाकात के बाद सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि चुटूपालू व चरही घाटी की सुरक्षा लंबे समय से क्षेत्र की जनता की प्रमुख मांग रही है. प्रस्तावों की स्वीकृति के बाद सुधार कार्य शुरू होने से झारखंड के लाखों यात्रियों, स्थानीय नागरिकों, औद्योगिक इकाइयों, व्यापारिक गतिविधियों व खनिज परिवहन को व्यापक लाभ मिलेगा. उक्त जानकारी रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने दी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md

डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।

प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।

राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >