आंदोलनकारियों के हक-अधिकार को लेकर 29 को मशाल जुलूस, 30 को आर्थिक नाकेबंदी

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने अपनी मांगों को लेकर आगामी आंदोलन की रणनीति तय की है. 29 सितंबर को मशाल जुलूस और 30 सितंबर को आर्थिक नाकेबंदी की जाएगी.

बलसगरा. झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोरचा की बैठक सोमवार को पंचायत सचिवालय बलसगरा में हुई. बैठक में आंदोलनकारियों के मान-सम्मान, पेंशन, हक-अधिकार और पहचान की मांग को लेकर आगामी आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गयी. निर्णय लिया गया कि 29 सितंबर को शाम छह बजे शहीद निर्मल महतो चौक, बलसगरा बाजार टांड़ से मशाल जुलूस निकाला जायेगा. जुलूस बलसगरा चौक होते हुए विनोद बिहारी महतो चौक तक जायेगा.

वहीं, 30 सितंबर को हक-अधिकार, मान-सम्मान और पहचान की मांग को लेकर आर्थिक नाकेबंदी की जायेगी. वक्ताओं ने बताया कि डाड़ी प्रखंड के नया मोड़ स्थित फोरलेन सड़क को सुबह पांच बजे से रात आठ बजे तक बंद रखा जायेगा. आंदोलनकारियों से निर्धारित समय पर पहुंचकर कार्यक्रम सफल बनाने की अपील की गयी. बैठक में लालधन महतो, राजाराम, मथुरा महतो, सुदर्शन भुईयां, राजकुमार करमाली सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >