रामगढ़. मारवाड़ी महिला समिति रामगढ़ को शांतिधारा फाउंडेशन द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 14वें शांतिधारा शिखर सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया है. समिति को समाज में निरंतर सेवा, महिला सशक्तिकरण और संस्कार के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया.
सम्मान समारोह में फाउंडेशन के संस्थापक सह अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल व निर्णायक मंडल मुख्य रूप से उपस्थित थे. समिति की अध्यक्ष रिद्धि जैन ने कहा कि सात अप्रैल 1990 को जीवन ज्योति के रूप में इसकी शुरूआत हुई. यह यात्रा 36 वर्षों में वटवृक्ष बन गयी है.
उन्होंने बताया कि 1998 में प्रांतीय छठा अधिवेशन, 2007 में 13 वां राष्ट्रीय अधिवेशन, 2026 में प्रदेश कार्यकारिणी बैठक रामगढ़ में किया गया. अंत में सभी से नेत्रदान व अंगदान का संकल्प लेने की अपील की.
