रामगढ़. शिवाजी रोड स्थित बांके बिहारी राधा रानी किला मंदिर की सीढ़ियों से मुख्य सड़क तक छावनी परिषद कार्यालय की ओर से फेवर ब्लॉक बिछाया गया है. इससे मंदिर परिसर की सुंदरता बढ़ी है. साथ ही श्रद्धालुओं के आवागमन में भी सुविधा होगी. छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी (सीईओ) विवेक सिंह के निर्देश पर यह कार्य कराया गया है. सोमवार को किला मंदिर प्रबंध समिति के महासचिव डॉ संजय प्रसाद सिंह और कोषाध्यक्ष किशोर जाजू ने छावनी परिषद कार्यालय पहुंचकर सीईओ विवेक सिंह से मुलाकात की. इस दौरान उन्हें भगवान राधा-कृष्ण की तस्वीर प्रतीक चिह्न के रूप में भेंट कर आभार जताया गया. समिति की ओर से मंदिर के ऊपरी प्रांगण में भी फेवर ब्लॉक बिछाने का आग्रह किया गया. समिति को उम्मीद है कि इस कार्य को भी जल्द स्वीकृति मिलेगी. प्रधान पुजारी सह ज्योतिषाचार्य पंडित गोविंद बल्लभ शर्मा ने कहा कि किला मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है. छावनी परिषद का यह कार्य सराहनीय है.
किला मंदिर की सीढ़ियों से मुख्य सड़क तक बिछा फेवर ब्लॉक, समिति ने जताया आभार

सीईओ विवेक सिंह को भगवान राधा-कृष्ण की तस्वीर प्रतीक चिह्न के रूप में भेंट करते समिति के लोग. | Prabhat Khabar Network
Copied link
रामगढ़ के शिवाजी रोड स्थित बांके बिहारी राधा रानी किला मंदिर की सीढ़ियों से मुख्य सड़क तक फेवर ब्लॉक बिछाए गए हैं. इससे मंदिर की सुंदरता बढ़ी है और श्रद्धालुओं के आने-जाने में सुविधा होगी.