करम महोत्सव में छात्राओं ने दी लोक संस्कृति की झलक, विधि-विधान से हुई करम डाल की पूजा

उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय भुरकुंडा में करम महोत्सव धूमधाम से मनाया गया. छात्राओं ने पारंपरिक गीत, संगीत और नृत्य से झारखंड की लोक संस्कृति को जीवंत किया. विद्यालय ने बच्चों को अपनी जड़ों से जोड़ने का प्रयास किया.

गिद्दी. करम पर्व की पूर्व संध्या पर उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय भुरकुंडा, डाड़ी में सोमवार को करम महोत्सव का आयोजन किया गया. पाहन की भूमिका निभाते हुए शिक्षक रामेश्वर मांझी ने उपवास रखी छात्राओं से करम डाल की विधिवत पूजा करायी. शिक्षक सुरेंद्र कुमार ने करमा-धरमा की कथा सुनायी. छात्राओं ने पारंपरिक गीत, संगीत और नृत्य प्रस्तुत कर झारखंड की लोक संस्कृति की झलक पेश की.

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को करम पर्व की धार्मिक एवं सामाजिक परंपराओं से अवगत कराया गया. विद्यालय परिसर में पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और उल्लास का माहौल रहा. शिक्षकों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों को अपनी समृद्ध लोक परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलता है. मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक सुशांत कुमार, सहायक शिक्षक उमेश कुमार, सुरेश प्रजापति, इंद्रनाथ ठाकुर, अमित कुमार, नरेश कुमार, गोवर्धन महतो, दिनेश कुमार, सतीश प्रजापति, सोनी देवी, राधिका कुमारी, सुकुमार भारती सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रंजीत सिंह

रंजीत सिंह वर्ष 2004 से निरंतर प्रभात खबर के साथ जुड़कर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं. गिद्दी क्षेत्र में राजनीति, समाज, शिक्षा, क्षेत्रीय घटनाओं तथा जनसमस्याओं से जुड़े मुद्दों को निष्पक्ष ढंग से प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं. समाचार संकलन के माध्यम से जनसरोकार के विषयों को प्रभावी रूप से सामने लाने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >