गोला. संस्कार इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को लोकपर्व करमा पर्व का आयोजन किया गया, जिसमें यूकेजी से कक्षा पांच तक के विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया. बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में आकर्षक झूमर नृत्य प्रस्तुत कर झारखंड की समृद्ध लोक संस्कृति की मनमोहक छटा बिखेरी. विद्यार्थियों ने करमा पर्व की सांस्कृतिक झलक प्रस्तुत करते हुए पर्व की परंपरा और महत्व को दर्शाया.
इस अवसर पर बच्चों को करमा पर्व की परंपरा, सांस्कृतिक महत्व और झारखंड की लोक विरासत के बारे में जानकारी दी गयी. विद्यालय के डायरेक्टर रितेश केसरी ने कहा कि शिक्षा के साथ बच्चों को अपनी संस्कृति और परंपराओं की जानकारी देना जरूरी है. प्रिंसिपल निशा रानी ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में लोक परंपराओं के प्रति सम्मान और सांस्कृतिक चेतना विकसित करने में सहायक होते हैं. कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित सभी विद्यार्थी मौजूद थे.
