बरकाकाना. घुटूवा बस्ती स्थित कटहल टोला में सोमवार को करम महोत्सव सह गदहम झूमर का आयोजन किया गया. अध्यक्षता सुरेंद्र कुमार बेदिया ने की. मुख्य अतिथि डॉ बीएन ओहदार, देवकीनंदन बेदिया व बोधन बेदिया उपस्थित थे. डॉ बीएन ओहदार ने कहा कि करम पर्व प्रकृति और संस्कृति से जुड़ा पर्व है. लोकगीत व नृत्य झारखंड की संस्कृति और इतिहास के प्रमाण हैं. युवाओं को अपनी संस्कृति से जुड़ना चाहिए. देवकीनंदन बेदिया ने कहा कि नयी पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है. कार्यक्रम में बोधन बेदिया, भरत बेदिया, रूपन गोप, सुनीता देवी, धुन बेदिया व शिवनारायण बेदिया ने पारंपरिक गीत प्रस्तुत किये. संचालन शिवनारायण बेदिया ने किया. मौके पर सुशीला कुमारी, नंदलाल दास, नीता बेदिया समेत अन्य उपस्थित थे.
करम महोत्सव में गदहम झूमर की धूम, लोकगीतों से गूंजा घुटूवा

झूमर नृत्य करती महिलाएं | Prabhat Khabar Network
Copied link
बरकाकाना के घुटूवा बस्ती में सोमवार को करम महोत्सव सह गदहम झूमर का शानदार आयोजन हुआ. कार्यक्रम में लोकगीतों और पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुतियों ने समा बांधा. मुख्य अतिथि ने संस्कृति और प्रकृति के जुड़ाव पर जोर दिया.