शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज में करम महोत्सव, झूमर-लोकगीत से प्रशिक्षुओं ने बांधा समां

डॉ एस राधाकृष्णन शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज, रजरप्पा में सोमवार को करम महोत्सव का आयोजन हुआ. इस अवसर पर प्रकृति, संस्कृति और भाईचारे का अनूठा संगम देखने को मिला, जहां प्रशिक्षुओं ने पारंपरिक लोकगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी. कार्यक्रम ने प्रकृति संरक्षण और सामाजिक समरसता का संदेश दिया.

रजरप्पा. चितरपुर प्रखंड के सुकरीगढ़ा लारी स्थित डॉ एस राधाकृष्णन शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज में सोमवार को करम महोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में प्रकृति, संस्कृति, परंपरा और भाईचारे की झलक दिखी. पाहन कालीचरण मुंडा ने विधि-विधान से करम डाली की पूजा कर महोत्सव का शुभारंभ किया. प्रशिक्षुओं ने पारंपरिक लोकगीत, झूमर और नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया.

मुख्य अतिथि प्रबंधन समिति के सदस्य मनीष कुमार ने कहा कि करम पर्व प्रकृति संरक्षण, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देता है. अध्यक्ष रितेश कुमार ने करमा-धरमा की कथा बताते हुए पर्व की सांस्कृतिक महत्ता पर प्रकाश डाला. झूमर में सुनीता व समूह प्रथम, दिनेश कुमार महतो द्वितीय और राखी कुमारी तृतीय रहीं. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया गया. मौके पर मणिकांत सिन्हा, डॉ संजय कुमार प्रभाकर, नयन कुमार मिश्रा समेत शिक्षक व कर्मचारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शंकर चंद्र पोद्दार

शंकर चंद्र पोद्दार को प्रिंट एवं डिजिटल पत्रकारिता में विशेष रुचि है. वह राजनीति, समाज, शिक्षा तथा क्षेत्रीय घटनाओं और जनसमस्याओं से जुड़े मुद्दों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक ढंग से प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. पिछले लगभग 12 वर्षों से प्रभात खबर के साथ जुड़कर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं. उनका उद्देश्य जनसरोकार के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाते हुए समाज और प्रशासन के बीच एक सशक्त संवाद स्थापित करना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >