रामगढ़. महर्षि परमहंस कॉलेज ऑफ एजुकेशन, हुहुवा कोठार में करम महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन असिस्टेंट प्रोफेसर अबोध चंद्र महतो ने किया. मुख्य अतिथि सचिव मनोज अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि प्राचार्य डॉ जीआर चौरिया उपस्थित थे. बीएड व डीएलएड सत्र 2025-27 एवं 2026-28 के प्रशिक्षुओं और शिक्षकों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया.
कार्यक्रम की शुरुआत सोनी कुमारी एवं समूह की सरस्वती वंदना तथा ममता एवं समूह के स्वागत गीत से हुई. डॉ राजेश महतो ने करम पर्व के महत्व, डॉ जीआर चौरिया ने पर्व-त्योहारों की सांस्कृतिक महत्ता तथा अरविंद कुमार महतो ने पूजा की विधि व परंपराओं पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम के माध्यम से झारखंड की लोक-संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकजुटता को जीवंत करते हुए सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश दिया गया. समापन की घोषणा असिस्टेंट प्रोफेसर राहुल सिंह ने की.
