मांडू में SIR को लेकर जनसुनवाई, ग्रामीणों ने रखे दावे-आपत्तियां; अधिकारियों ने दिया समाधान का भरोसा

झारखंड के मांडू प्रखंड स्थित हेसागढ़ा में एसआईआर कार्यक्रम के तहत जनसुनवाई हुई. ग्रामीणों ने अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं और अधिकारियों ने समाधान का आश्वासन दिया.

मांडू : झारखंड में चल रहे एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) कार्यक्रम के तहत मांडू प्रखंड के हेसागढ़ा पंचायत सचिवालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया. जनसुनवाई में ग्रामीणों से एसआईआर से संबंधित दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की गईं तथा उनकी समस्याओं को सुनकर आवश्यक जानकारी दी गई.

कार्यक्रम में मांडू अंचल अधिकारी तृप्ति विजया कुजूर सहित अंचल एवं प्रखंड के कई कर्मी मौजूद रहे. अधिकारियों ने ग्रामीणों को एसआईआर कार्यक्रम के उद्देश्य एवं प्रक्रिया की जानकारी देते हुए कहा कि अभियान के दौरान संबंधित अभिलेखों एवं विवरणों का सत्यापन किया जा रहा है. किसी प्रकार की त्रुटि अथवा आपत्ति होने पर ग्रामीण जनसुनवाई के माध्यम से अपनी बात रख सकते हैं. जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने एसआईआर से जुड़े विभिन्न मामलों को अधिकारियों के समक्ष रखा.

अधिकारियों ने ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं

अधिकारियों एवं कर्मियों ने ग्रामीणों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित मामलों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. अंचल अधिकारी ने ग्रामीणों से अपील की कि वे एसआईआर अभियान को लेकर किसी प्रकार की भ्रांति में न रहें और निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपने दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराएं. उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य अभिलेखों का सही तरीके से सत्यापन करना और पात्र लोगों से संबंधित विवरण को व्यवस्थित एवं त्रुटिरहित बनाना है.

पंचायत स्तर पर जनसुनवाई में ग्रामीणों ने रखे दावे और आपत्तियां

गौरतलब है कि एसआईआर कार्यक्रम पूरे झारखंड में संचालित किया जा रहा है. इसी क्रम में पंचायत स्तर पर जनसुनवाई आयोजित कर ग्रामीणों को अपनी समस्याएं, दावे एवं आपत्तियां रखने का अवसर दिया जा रहा है. पंचायत सचिवालय में आयोजित जनसुनवाई को लेकर ग्रामीणों में भी काफी सक्रियता देखी गई. कार्यक्रम में मुखिया यह तो बस के पूर्व मुखिया सानू मदन सोरेन सहित कई लोग शामिल थे.

ये भी पढ़ें: गिद्दी में SIR के तहत नो मैपिंग मतदाताओं की जनसुनवाई, दस्तावेजों की जांच कर मामलों का किया गया निष्पादन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >