हेमंत सोरेन के चाचा का निधन, नेमरा गांव पहुंचकर झारखंड के सीएम ने दी श्रद्धांजलि

Jharkhand CM Hemant Soren Uncle Death: शिबू सोरेन के चचेरे भाई के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन समेत पूरा परिवार गांव पहुंचा. सभी ने दिवंगत जगदीश सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि दी. सीएम हेमंत सोरेन ने भी जगदीश सोरेन के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किया. मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. मुख्यमंत्री अपने चाचा की अंतिम यात्रा एवं अंत्येष्टि में भी शामिल हुए.

Jharkhand CM Hemant Soren Uncle Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के चाचा का निधन हो गया. खबर सुनते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पैतृक गांव नेमरा रवाना हो गये. हेमंत सोरेन अपने पूरे परिवार के साथ रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड अंतर्गत अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे. चाचा जगदीश सोरेन (67) के शव पर बारी-बारी से परिवार के सभी लोगों ने पुष्प और पुष्प चक्र अर्पित किये. जगदीश सोरेन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पूर्व अध्यक्ष दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चचेरे भाई थे.

हेमंत सोरेन ने जगदीश सोरेन को दी श्रद्धांजलि

शिबू सोरेन के चचेरे भाई के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन समेत पूरा परिवार गांव पहुंचा. सभी ने दिवंगत जगदीश सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि दी. सीएम हेमंत सोरेन ने भी जगदीश सोरेन के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किया. मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. मुख्यमंत्री अपने चाचा की अंतिम यात्रा एवं अंत्येष्टि में भी शामिल हुए.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

17 मई को हुआ जगदीश सोरेन का निधन

दिवंगत जगदीश सोरेन रिश्ते में (राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चचेरे भाई) मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के चाचा थे. 17 मई 2025 को ही उनका निधन हो गया था. उनके परिवार में 2 पुत्र, एक पुत्री हैं.

इसे भी पढ़ें

Jharkhand Weather Today: आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश से झारखंड में मौसम हुआ सुहाना

झारखंड के 2 सांसदों निशिकांत दुबे और विद्युत वरण महतो को संसद रत्न पुरस्कार, जमशेदपुर सांसद को लगातार तीसरी बार

खूंटी के पेरवाघाघ फॉल में डूबे रिम्स के 4 स्टूडेंट्स, 1 की हालत गंभीर

LPG Price Today: 18 मई को एलपीजी सिलेंडर की आपके शहर में क्या है कीमत, यहां देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >