हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी ने ऋतिक दांगी से की मुलाकात

हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष सत्यजीत चौधरी व हिन्दू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मिश्रा ने जानलेवा हमला में घायल युवक ऋतिक दांगी से गोला जाकर मुलाकात की

रामगढ़. हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष सत्यजीत चौधरी व हिन्दू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मिश्रा ने जानलेवा हमला में घायल युवक ऋतिक दांगी से गोला जाकर मुलाकात की. उनसे मामले की संबंध में जानकारी ली. इसके बाद एक प्रतिनिधिमंडल ने गोला थाना जाकर विरोध दर्ज कराया. श्री चौधरी ने कहा कि गोला पुलिस को इस मामले में जितनी गंभीरता से कारवाई करनी चाहिए थी. उसने नहीं किया. ऋतिक दांगी पर जान मारने की नियत से हमला किया गया. लेकिन धारा में आरोपी को इससे बचाया गया है. उन्होंने प्राथमिकी आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की. सीसीएल का 68वां खान सुरक्षा पुरस्कार वितरण आज भुरकुंडा. सीसीएल बरका-सयाल क्षेत्र के रिवर साइड स्थित मयूर स्टेडियम में 27 फरवरी को 68वां वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह के तहत पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जायेगा. स्टेडियम में इसकी भव्य तैयारी की गयी. गुरुवार को बरका-सयाल जीएम अजय सिंह ने आयोजन स्थल पर तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिया. समारोह में पूरे सीसीएल क्षेत्र से 700 से अधिक लोगों के आने की संभावना है. बताया गया कि समारोह के मुख्य अतिथि महानिदेशक डीजीएमएस उज्जवल ताह होंगे. इसके अलावा सीसीएल हेडक्वार्टर व एरिया से अधिकारी शामिल होंगे. एनटीपीसी, डीवीसी व टाटा माइनिंग कंपनी भी प्रतिनिधित्व करेगी. इस अवसर पर कलाकारों द्वारा झूमर व छऊ नृत्य भी प्रस्तुत किया जायेगा. माइंस रेस्क्यू रामगढ़ की टीम रेस्क्यू डेमोंस्ट्रेशन देगी. सेफ्टी अवेयरनेस पर नुक्कड़ नाटक भी होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >