विधायक की पहल पर दूर हुई तकनीकी समस्या

इ-कल्याण पोर्टल पर छात्रवृत्ति आवेदन को लेकर आ रही तकनीकी दिक्कत विधायक रोशनलाल चौधरी की पहल पर दूर हो गयी है.

भुरकुंडा. इ-कल्याण पोर्टल पर छात्रवृत्ति आवेदन को लेकर आ रही तकनीकी दिक्कत विधायक रोशनलाल चौधरी की पहल पर दूर हो गयी है. विधायक ने इस सिलसिले में सचिव व आयुक्त से फोन पर बात करते हुए समस्या को दूर कराया. विधायक ने बताया कि यह मामला वित्तीय वर्ष 2025-26 के आवेदनों से जुड़ा था. कई छात्रों ने पूर्व में 2024-25 में पोर्टल पर आवेदन किया था, जिसके कारण इस वर्ष उन्हें फ्रेश आवेदन करने में तकनीकी समस्या आ रही थी. पोर्टल पर सुधार या नये आवेदन का विकल्प नहीं होने के कारण छात्र चिंतित थे. छात्रों ने इस बाबत जिला कार्यालय में भी गुहार लगायी थी. विधायक ने बताया कि इस छात्रवृति से अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक व पिछड़ा वर्ग के छात्र लाभान्वित होंगे. ..डूंगरपूर सांसद से मिला प्रतिनिधिमंडल भुरकुंडा. राष्ट्रीय आदिवासी समन्वय समिति भारत के प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में भारत आदिवासी पार्टी से डूंगरपुर सांसद राजकुमार रोत से मुलाकात की. दर्शन गंझू ने सांसद को आदिवासी समाज की समस्याओं से अवगत कराया. सांसद से आदिवासी धर्म कोड की मांग पर सकारात्मक पहल करने व संसद में आवाज उठाने का आग्रह किया. सांसद ने मामले में सकारात्मक पहल करने का भरोसा दिया. प्रतिनिधिमंडल में प्रेमशाही मुंडा, आशुतोष सिंह चेरो, अजय गंझू, अक्षय कुमार भोगता, विष्णु सिंह मुंडा, रवि भूमिज शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >