गोला में मतदाता पुनरीक्षण को लेकर पंचायत की पहल, बूथ स्तर पर लगेगा शिविर; फॉर्म 6, 7 और 8 की दी जाएगी जानकारी

गोला प्रखंड के बेटुलकला पंचायत में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें लंबित विकास कार्यों को पूरा करने और स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों पर चर्चा की गई।

गोला: गोला प्रखंड के बेटुलकला पंचायत सचिवालय में बुधवार को पंचायत स्तरीय समीक्षा बैठक एवं स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता मुखिया जाकिर अख्तर ने की. इस दौरान पंचायत क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी.

लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा कराने, पात्र लाभुकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा पंचायत की मूलभूत समस्याओं के समाधान पर चर्चा हुई. बैठक में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की भी समीक्षा की गयी. पंचायत क्षेत्र में चल रहे गहन पुनरीक्षण कार्य की जानकारी ली गयी.

बीएलओ को आवश्यकतानुसार लोगों से फॉर्म छह, सात एवं आठ भरवाने तथा मतदाताओं को इसके प्रति जागरूक करने को कहा गया. 15 अगस्त के बाद प्रत्येक बूथ पर शिविर लगाकर लोगों को आवश्यक सुविधाओं का लाभ पहुंचाने की बात कही गयी.

मुखिया जाकिर अख्तर ने कहा कि पंचायत के विकास कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए आम जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जायेगा. बैठक में पंचायत सचिव प्रकाश महतो, आंगनबाड़ी सेविकाएं, प्रधानाध्यापक, पंचायत सहायक, वार्ड सदस्य एवं ग्रामीण मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raj Kumar

राज कुमार पिछले 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं. राजनीति, सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ जनसरोकारों, स्थानीय मुद्दों और क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर समाचार संकलन में उनकी विशेष रुचि रही है. ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी रिपोर्टिंग के माध्यम से वे क्षेत्र की वास्तविक तस्वीर को पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >