PHOTOS: रामगढ़ में हेमंत सोरेन ने की बाहा पूजा, गोमिया में सरहुल पूजा में शामिल हुए योगेंद्र प्रसाद

Hemant Soren Baha Parv: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पैतृक गांव नेमरा में बाहा पर्व में शामिल हुए. उधर, मंत्री योगेंद्र प्रसाद गोमिया में सरहुल महापर्व में शामिल हुए.

Hemant Soren Baha Parv| रामगढ़/बोकारो, सलाउद्दीन/नागेश्वर : झारखंड में बाहा पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रामगढ़ में बाहा पर्व पर पूजा-अर्चना की. ढोल बजाकर झारखंड की खुशहाली की कामना की. वहीं, उनकी कैबिनेट के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने बोकारो जिले को गोमिया प्रखंड में सरहुल पर्व मनाया. मंत्री जी मांदर की थाप पर थिरकते भी नजर आये.

हेमंत सोरेन ने पैतृक गांव नेमरा में सपरिवार की बाहा पूजा

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पैतृक गांव नेमरा में बाहा पर्व मनाया. हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन और परिवार के अन्य सदस्य भी इस पूजा में शामिल हुए. गोला प्रखंड के नेमरा गांव में हेमंत सोरेन के आने से पहले ही बाहा पर्व की व्यापक तैयारी की गयी थी.

शनिवार को रामगढ़ पहंचने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का स्वागत जिले के उपायुक्त चंदन कुमार और एसपी अजय कुमार ने किया. मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना करने के बाद ढोल भी बजाया. उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों की सुख, शांति, समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना की.

इस अवसर पर रामगढ़ की विधायक ममता देवी, चित्रगुप्त महतो, बजरंग महतो, विनोद किस्कू के अलावा कांग्रेस और झामुमो के कई नेता मौजूद थे. मुख्यमंत्री बाहा पर्व में परिवार के सभी सदस्यों के साथ शामिल हुए. उन्होंने कहा कि सभी को प्रकृति की रक्षा करनी चाहिए. परंपरा को आगे बढ़ाना चाहिए.

बाहा पर्व की तैयारी में परिवार की महिलाओं की मदद करते हेमंत सोरेन. फोटो : प्रभात खबर

सामाजिक एकता का प्रतिक है सरहुल महोत्सव – योगेंद्र प्रसाद

बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड के बड़कीपुन्नू पंचायत के फुटकाडीह गांव सरहुल महोत्सव का आयोजन किया गया. शनिवार को आयोजित इस महोत्सव में झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद शामिल हुए. मंत्री का स्थानीय लोगों ने परंपरागत तरीके से स्वागत किया. इस अवसर पर मांदर की थाप पर मंत्री जी ग्रामीणों के साथ नाचते नजर आये. उन्होंने सरना स्थल पर माथा टेका और क्षेत्र एवं क्षेत्र के लोगों की सुख, शांति और वैभव की मंगलकामना की.

मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने मांदर भी बजाया. फोटो : प्रभात खबर

मंत्री ने सरहुल के महत्व के बारे में बताया. कहा कि प्राकृतिक और धार्मिक महत्व के अलावा यह महापर्व सामाजिक एकता का भी प्रतीक है. यह पर्व सामाजिक बंधन को प्रगाढ़ बनाता है. प्रकृति के साथ जुड़ाव और लगाव हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है. हमारी संस्कृति हमें प्रकृति से जुड़कर रहने और सदैव इसका संरक्षण करने की प्रेरणा देती है. मंत्री ने कहा कि दुनिया भर के लोग आज पर्यावरण को बचाने के तरीके ढूंढ़ रहे हैं. प्रकृति की रक्षा और उसकी पूजा करना हमारी सदियों पुरानी गौरवशाली परंपरा है. मौके पर नव निर्वाचित झामुमो प्रखंड अध्यक्ष लुदू मांझी, पूर्व मुखिया संजय कुमार के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें

16 मार्च 2025 को आपके शहर में कितने में मिल रहा है 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर, रेट यहां देखें

Ranchi News: होली के दिन नामकुम में जमकर हुई मारपीट, तलवारबाजी में 4 गंभीर

PHOTOS: जसीडीह चकाई मोड़ के पास लगी भीषण आग, 12 होटल जलकर खाक, 12 घंटे बिजली ठप

Aaj Ka Mausam: चाईबासा का उच्चतम तापमान 41 डिग्री पहुंचा, झारखंड में कैसा रहेगा आज का मौसम

गिरिडीह में दो समुदायों के बीच झड़प, पथराव और आगजनी मामले में 22 गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >