ईद मिलादुन्नबी पर मांडू में सजा भव्य जलसा, उलेमाओं ने दिया अमन और भाईचारे का संदेश

ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मांडू में खादिमुल इस्लाम कमेटी द्वारा आयोजित जलसे में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने भाग लिया. उलेमाओं ने पैगंबर-ए-इस्लाम की सीरत और भाईचारे पर चलने का संदेश दिया.

मो. फिरोज की रिपोर्ट

मांडू(रामगढ़): ईद मिलादुन्नबी के मौके पर शुक्रवार की रात मांडू में खादिमुल इस्लाम कमेटी, मांडू, जिला रामगढ़ के तत्वावधान में भव्य जलसा-ए-मुबारक का आयोजन किया गया. जलसे में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए. नातिया कलाम और उलेमाए किराम की तकरीर से माहौल खुशनुमा और रूहानी बना रहा.

उलेमाओं ने सीरत-ए-पाक पर चलने की दी सीख

जलसे में जामा मस्जिद मांडू के खतीब व इमाम हजरत मौलाना सैयद आफताब कादरी, हजरत हाफिज मौलाना मोहम्मद मुस्तफा रजा, हजरत हाफिज मौलाना मोहम्मद रजा, हजरत हाफिज मौलाना मोहम्मद हसनैन और हजरत मौलाना मोहम्मद अजहरुल हक समेत कई उलेमाए किराम ने शिरकत की. मुख्य वक्ता हजरत मौलाना मोहम्मद आरिफ रजा साहब रहे. कार्यक्रम में सिद्दीकुल कादरी, वारिस जमाल और शहाबुद्दीन साकफी, ओडिशा समेत अन्य अतिथि भी मौजूद रहे.

उलेमाओं ने पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की सीरत और उनके बताए रास्ते पर चलने का संदेश दिया. उन्होंने आपसी भाईचारा, मोहब्बत और अमन कायम रखने की अपील की. कार्यक्रम में इम्तियाज अंबर अमरोहवी और मजहर फैजी ने नातिया कलाम पेश किया. नातिया कलाम सुनकर अकीदतमंदों ने सराहा और पूरा माहौल रूहानी हो उठा.

ये भी पढ़ें- Ranchi: कुत्ते को गली में गंदगी फैलाने से रोका, भड़के मालिक ने कर दी मारपीट

मजलिसे इस्तकबालिया में शामिल हुए लोग

मजलिसे इस्तकबालिया में मोहम्मद शाहिद सिद्दीकी, मोहम्मद नईम इराकी, फिरोज खान, मोहम्मद मिस्टर आलम, मोहम्मद अकबर खान, इम्तियाज खान, मोहम्मद नवाब कैफी, जौनिसार उर्फ रॉकी, मोहम्मद असरार अंसारी, जैतुल कुरैशी, अफरोज खान, मोहम्मद इकबाल खान उर्फ बड़कू, रिजवान उर्फ राजीव, मोहम्मद शौएब अख्तर, अब्दुल कादिर कुरैशी, मेहताब कुरैशी, मोहम्मद एजाजुल, इनामुल हक, अब्दुल वाहिद, मोहम्मद सदाम, ताज मोहम्मद, मोहम्मद आलम, तस्लीम इराकी, इकबाल कुरैशी, मोहम्मद कलाम खान और मोहम्मद इरफान कुरैशी समेत अन्य लोग शामिल रहे.

कमेटी के सदस्यों ने संभाली जिम्मेदारी

कार्यक्रम की निगरानी में हाजी मोहम्मद हिमायूं अशरफ, हाजी मोहम्मद इसराइल, हाजी मोहम्मद अनवर, हाजी मोहम्मद यासीन और हाजी मोहम्मद अताउल्लाह की महत्वपूर्ण भूमिका रही. जलसे को सफल बनाने में खादिमुल इस्लाम कमेटी के सदस्य मुमताज कुरैशी, सबील अंसारी, मोहम्मद अयूब अंसारी, मोहम्मद शमीम अख्तर, मोहम्मद मोबीन, मोहम्मद शाहनवाज समेत स्थानीय लोगों ने सक्रिय सहयोग किया.

ये भी पढ़ें- रि में MBBS की 250 सीटों पर आज से नामांकन, जानें किस दिन किसका होगा एडमिशन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अर्चना कुजूर

अर्चना कुजूर एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वह झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों के साथ-साथ राज्य की प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. अर्चना ने वर्ष 2016 में क्राफ्ट फिल्म स्कूल, रोहिणी (नई दिल्ली) से टीवी जर्नलिज्म एंड न्यूज रीडिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा किया. इसके बाद उन्होंने नोएडा स्थित नेशनल वॉयस न्यूज और इंडिया वॉयस न्यूज चैनल (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) में इंटर्नशिप करने के साथ-साथ व्यावहारिक पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया.

झारखंड लौटने के बाद उन्होंने कशिश न्यूज चैनल में लगभग डेढ़ वर्ष तक आउटपुट विभाग में कॉपी राइटर के रूप में कार्य किया. इसके बाद रांची एक्सप्रेस में एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग की और प्रिंट पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया. वर्ष 2022 से उन्होंने न्यूज11 भारत और नक्षत्र न्यूज चैनल में लगभग दो-दो वर्षों तक डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए राज्य की राजनीति, शिक्षा, रोजगार, प्रशासन, योजनाओं और समसामयिक विषयों पर हजारों समाचार और विशेष लेख लिखें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >