गोला. गोला प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को गणपति महोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया. विभिन्न स्थानों पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गयी. पूजा के बाद महाआरती व प्रसाद वितरण किया गया. पूजा पंडालों को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया था.
शाम होते ही पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. डभातू में गणेश पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित पूजा में श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि व शांति की कामना की. कुम्हरदगा, बीएस रोड गोला समेत अन्य स्थानों पर भी गणपति महोत्सव धूमधाम से मनाया गया. आयोजन समितियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की थीं.
