Ramgarh: नशे के खिलाफ जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित, नशामुक्त समाज निर्माण की ली गई शपथ

Ramgarh: रामगढ़ में आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला में नशे के दुष्प्रभावों पर चर्चा की गई और सभी प्रतिभागियों ने नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया. पूरी खबर नीचे पढ़ें...

रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट
Ramgarh: जिला स्तरीय निषिद्ध मादक पदार्थ जागरूकता कार्यशाला का आयोजन शनिवार को रामगढ़ समाहरणालय स्थित टाउन हॉल में किया गया. कार्यक्रम में उपायुक्त ऋतुराज, पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत, डीडीसी आशीष अग्रवाल, सीईओ परिषद रामगढ़ कैंट विवेक सिंह, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा रविंद्र कुमार गुप्ता एवं कार्यपालक दंडाधिकारी रीना कुजूर मुख्य रूप से उपस्थित थे.

12 से 25 जून तक चलेगा जागरूकता अभियान

कार्यशाला में जिले के सभी माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों तथा प्रहरी क्लब के शिक्षक सदस्यों ने भाग लिया. इस दौरान 12 से 25 जून तक चलने वाले निषिद्ध मादक पदार्थ जागरूकता अभियान की कार्ययोजना पर चर्चा की गई. साथ ही स्लोगन लेखन, क्विज, पोस्टर मेकिंग, निबंध, वाद-विवाद, साइकिल रैली सहित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई तथा सभी ने नशामुक्त समाज निर्माण की शपथ ली.

नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के विकास में बाधक : DC

उपायुक्त ऋतुराज ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार एवं समाज के विकास में बाधक है. उन्होंने शिक्षकों से अभियान को गंभीरता से संचालित कर अधिक से अधिक विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया. पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने कहा कि नशीले पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता सबसे प्रभावी हथियार है. उन्होंने विद्यार्थियों से नशामुक्त रामगढ़ के निर्माण में सहयोग करने की अपील की. मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम, जिला शिक्षा अधीक्षक संजीत कुमार, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नलिनी रंजन, प्रतिज्ञा संस्थान के निदेशक चंदन कुमार, एपीओ कुमार राज, मास्टर ट्रेनर उपेंद्र कुमार, उमेश कुमार, मिथलेश कुमार रविदास, सुमित्रा कुमारी सहित कई पदाधिकारी, शिक्षक एवं अन्य लोग उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें…

रामगढ़ के अरगड्डा में अवैध खनन बना काल, कोयला खोदने के दौरान चार लोगों की मौत

रामगढ़ : भूमि विवादों के समाधान को लेकर आयोजित हुआ अंचल-सह-थाना दिवस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >