‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजा चितरपुर, कॉलेज में निकली तिरंगा यात्रा

चितरपुर कॉलेज में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। छात्रों और शिक्षकों ने देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान प्रकट किया।

चितरपुर: राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में आगामी 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चितरपुर कॉलेज में गुरुवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी. कॉलेज परिसर से शुरू हुई यात्रा कतारबद्ध रैली के रूप में चितरपुर बाजार टांड़ तक पहुंची. इस दौरान कॉलेज के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मी एवं छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़े. यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम्, तिरंगा हमारी शान है, भारत देश की पहचान है जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा.

विद्यार्थियों में तिरंगे को लेकर खासा उत्साह देखा गया. रैली के माध्यम से लोगों को राष्ट्रध्वज के सम्मान और देशभक्ति की भावना के प्रति जागरूक किया गया. ज्ञात हो कि हर घर तिरंगा अभियान प्रत्येक वर्ष देशभर में उत्साहपूर्वक मनाया जाता है. इस वर्ष भी अभियान 9 अगस्त से शुरू होकर 17 अगस्त तक चलेगा. कॉलेज में आयोजित तिरंगा यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों और आम लोगों में राष्ट्रीय एकता, देशप्रेम तथा राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना रहा.

कार्यक्रम में प्रो. ज्योति कुमारी, प्रो. मनोज कुमार झा, प्रो. निखत परवीन, प्रो. रेवालाल पटेल, डॉ. ताराशंकर अग्रवाल, प्रो. शबाना अंजुम, प्रो. दीपक कुमार, प्रो. मीना मुंडा, प्रो. नगमा नौशाबा, प्रो. इब्राहिम अहमद सहित जफरुल हसन खान, रवि कुमार, आसिया आफरीन, कुसुम कुमारी, सोनू कुमार, राजेश तिवारी, पिंटू प्रजापति, आमिर अली एवं कॉलेज के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शंकर चंद्र पोद्दार

शंकर चंद्र पोद्दार को प्रिंट एवं डिजिटल पत्रकारिता में विशेष रुचि है. वह राजनीति, समाज, शिक्षा तथा क्षेत्रीय घटनाओं और जनसमस्याओं से जुड़े मुद्दों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक ढंग से प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. पिछले लगभग 12 वर्षों से प्रभात खबर के साथ जुड़कर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं. उनका उद्देश्य जनसरोकार के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाते हुए समाज और प्रशासन के बीच एक सशक्त संवाद स्थापित करना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >