गोला: गोला प्रखंड के बरलंगा स्थित डीएबी (दिल्ली एकेडमिक बेस) स्कूल परिसर में बुधवार को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के आयोजन को लेकर विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता विद्यालय के निदेशक सुरेंद्रनाथ महतो ने की. इसमें विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित थे.
बैठक में निर्णय लिया गया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में नर्सरी से कक्षा 10 तक के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे. विद्यालय के चारों सदनों की ओर से परेड का आयोजन किया जायेगा. ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे. निदेशक सुरेंद्रनाथ महतो ने कहा कि इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा. प्रधानाध्यापक संजीव महतो ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण दिन है.
मौके पर दीपू देवी, राखी कुमारी, रूपम कुमार, आशीष कुमार सिंह, शिशुपाल उपाध्याय, सुभाष महतो, सुमित कुमार, सविता महतो, अष्टमी कुमारी, वीणा कुमारी, लीना कुमारी, केतकी महतो, माया कुमारी, स्नेहलता महतो, जुली कुमारी, रिंकी कुमार, शोभा रानी, केदार महतो, केबी सहाय महतो मौजूद थे.
