रामगढ़ में विधानसभा की याचिका समिति की बैठक, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और योजनाओं की समीक्षा के निर्देश

झारखंड विधानसभा की याचिका समिति ने रामगढ़ में विकास योजनाओं और लंबित जनसरोकार के मामलों की समीक्षा की। अधिकारियों को त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए गए।

रामगढ़ : झारखंड विधानसभा की याचिका समिति ने शनिवार को रामगढ़ जिले का दौरा किया. इस दौरान समिति के सारठ से विधायक उदय शंकर सिंह, रामगढ के विधायक ममता देवी, बगोदर विधायक नागेंद्र महतो और मांडू विधायक निर्मल महतो ने परिसदन सभागार में जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों, लंबित याचिकाओं तथा जनसरोकार से जुड़े विभिन्न विषयों की विस्तृत समीक्षा की.

बैठक में समिति के सदस्यों ने लंबित याचिकाओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने, संबंधित मामलों में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए अद्यतन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

योजनाओं और विकास कार्यों की ली गयी जानकारी

बैठक में राजस्व, पथ, राष्ट्रीय राजमार्ग, वन विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, नगर परिषद, वाणिज्य कर, भवन निर्माण, विद्युत आपूर्ति, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, शिक्षा, कल्याण, भूमि संरक्षण, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, खनन, निबंधन एवं भूमि सुधार, भू-अर्जन, पर्यटन, खेलकूद एवं युवा कार्य, आपूर्ति, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों से उनके विभाग से संबंधित याचिकाओं, विकास कार्यों की प्रगति एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी ली गयी.

ये भी पढ़ें: हजारीबाग में मकई तोड़ने के विवाद में सुनील ठाकुर की मौत, 15 घंटे शव रखकर गिरफ्तारी की मांग; मुख्य आरोपी की मां गिरफ्तार

अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर

समिति ने कहा कि सरकार की योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पहुंचे. साथ ही जनता की समस्याओं का समाधान, विकास कार्यों की गुणवत्ता तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच सर्वोच्च प्राथमिकता है.

मौके पर इन पदाधिकारियों की रही मौजूदगी

बैठक में जिला प्रशासन द्वारा सुशासन, पारदर्शिता एवं जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के साथ जिले में संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रभावी निगरानी तथा क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की जानकारी दी गयी. मौके पर डीएफओ नीतिश कुमार, डीडीसी आशीष अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी मुख्य रूप से मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: रामगढ़ में तनिष्क ज्वेलरी शॉप में सावन महोत्सव का आयोजन, गीत-संगीत और नृत्य से सजा कार्यक्रम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >