कॉमर्स में खुशबू व साइंस में रितिक बने कॉलेज टॉपर

भुरकुंडा : इंटर की परीक्षा में जेएम कॉलेज भुरकुंडा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. कॉमर्स में खुशबू कुमारी ने 360 व साइंस में रितिक कुमार ने 405 अंक प्राप्त कर कॉलेज टॉपर बनने का गौरव पाया. दोनों को रामगढ़ जिले के टॉप टेन सूची में भी स्थान मिला है. कॉमर्स में सिम्मी कुमारी […]

भुरकुंडा : इंटर की परीक्षा में जेएम कॉलेज भुरकुंडा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. कॉमर्स में खुशबू कुमारी ने 360 व साइंस में रितिक कुमार ने 405 अंक प्राप्त कर कॉलेज टॉपर बनने का गौरव पाया. दोनों को रामगढ़ जिले के टॉप टेन सूची में भी स्थान मिला है. कॉमर्स में सिम्मी कुमारी को 357, नेहर परवीन व मधु कुमारी को 356, कोमल सिंह को 355, काजल कुमारी को 352 अंक मिला है. साइंस में कृष्णा कुंदन को 365, रोहित कुमार यादव को 358, स्नेहिल प्रकाश को 356, समीर अख्तर व दिनेश गंझू को 352 अंक प्राप्त हुआ है.
कॉमर्स में कुल 190 विद्यार्थियों में से 36 प्रथम, द्वितीय 103 व तृतीय श्रेणी में 11 बच्चे सफल रहे. साइंस में कुल 213 में से 43 प्रथम, 105 द्वितीय व चार तृतीय श्रेणी में सफल हुए. विद्यार्थियों की सफलता पर प्राचार्य रामानुज सिंह समेत सभी शिक्षकों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है. प्राचार्य ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष का परिणाम और बेहतर रहा है. इसका श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत व शिक्षकों के मार्गदर्शन को जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >