सीए के साथ एमबीए करने की चाहत

कुजू : कुजू पंजाबी मुहल्ला निवासी ट्रांसपोर्टर सुखजिंदर सिंह गिल (पाले) की बेटी जसलीन गिल ने सीबीएसई बोर्ड 12 वीं वाणिज्य की परीक्षा में 95.8 प्रतिशत अंक लाकर जिले में टॉपर रही. जसलीन गिल अग्रसेन डीएवी भरेचनगर सांडी की छात्रा है. जसलीन की सफलता पर माता-पिता समेत विद्यालय के शिक्षकों ने खुशी जाहिर करते हुए […]

कुजू : कुजू पंजाबी मुहल्ला निवासी ट्रांसपोर्टर सुखजिंदर सिंह गिल (पाले) की बेटी जसलीन गिल ने सीबीएसई बोर्ड 12 वीं वाणिज्य की परीक्षा में 95.8 प्रतिशत अंक लाकर जिले में टॉपर रही.
जसलीन गिल अग्रसेन डीएवी भरेचनगर सांडी की छात्रा है. जसलीन की सफलता पर माता-पिता समेत विद्यालय के शिक्षकों ने खुशी जाहिर करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. जसलीन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता पाले सिंह, माता सिमरन गिल व शिक्षकों को दिया है.
उन्होंने कहा है कि वे ट्यूशन के साथ परीक्षा की तैयारी घर पर ही कर रही थी. इसमें माता-पिता, विद्यालय प्राचार्य मनोज कुमार मिश्रा के अलावे अन्य शिक्षकों का सहयोग मिला.
जसलीन ने कहा कि वह आगे सीए करने के साथ एमबीए की पढ़ाई आइआइएम अहमदाबाद से करना चाहती है. जसलीन ने बीएसटी में 100, एकाउंटेंसी में 95, अर्थशास्त्र में 95, गणित में 95, अंग्रेजी में 92, शारीरिक शिक्षा में 97 अंक प्राप्त कर टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है. जसलीन ने वर्ष 2014-15 की 10वीं बोर्ड की परीक्षा में 9.6 सीजीपीए अंक प्राप्त किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >