गुरुनानक पब्लिक के परीक्षार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
रामगढ़ : श्री गुरुनानक पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शानदार सफलता हासिल की है. विज्ञान संकाय में शैलजा उपाध्याय ने 88.8 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में पहला स्थान, नीतीश कुमार वर्मा ने 87.8 प्रतिशत अंक लाकर दूसरा स्थान, ऋतु कुमारी ने 84.2 प्रतिशत अंक लाकर तीसरा स्थान, आकाश रंजन 84 प्रतिशत अंक लाकर चौथा स्थान, कौस्तुभ शर्मा ने 80.2 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में पांचवां स्थान हासिल किया है. वाणिज्य संकाय में कुमार प्रज्वल ने 90.8 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में पहला स्थान, शालिनी कुशवाहा 90.6 प्रतिशत अंक लाकर दूसरा, परिधि कुमारी ने 87.4 प्रतिशत अंक लाकर तीसरा, मुस्कान वर्णवाल ने 87.4 प्रतिशत अंक लाकर चौथा, आनंद राज ने 86.8 प्रतिशत अंक लाकर पांचवां तथा मीतू वर्मा ने 83.6 प्रतिशत अंक लाकर छठा स्थान हासिल किया है. रामगढ़ गुरुद्वारा प्रधान रमिंदर सिंह गांधी, विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह सैनी, परमिंदर सिंह जस्सल, नरेंद्र सिंह गांधी, लखमीर सिंह अरोरा, मनमोहन सिंह लांबा, हरदीप सिंह होर, मनमीत सिंह होरा, कुलजीत सिंह छाबड़ा ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी है.
राधा गोविंद स्कूल के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
रामगढ़. राधा गोविंद सीनियर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल के परीक्षार्थियों ने 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है. विज्ञान संकाय में किरण कुमारी ने 81 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में पहला स्थान पाया.
शैलेंद्र कुमार ने 71.4 प्रतिशत अंक लाकर दूसरा स्थान पाया. राकेश कुमार व कल्याणी रिद्धि ने 69.8 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान पाया. नीतीश कुमार ने 68.4 प्रतिशत अंक हासिल कर चौथा स्थान पाया. सूरज कुमार ने 65.4 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में पांचवां स्थान हासिल किया है. वाणिज्य संकाय में शिवानी कुमारी सिंह ने 79.6 प्रतिशत अंक लाकर पहला, वर्षा कुमारी ने 68 प्रतिशत अंक लाकर दूसरा, विनिता कुमारी ने 67.6 प्रतिशत अंक लाकर तीसरा, साजी कुमारी ने 66.6 प्रतिशत अंक लाकर चौथा तथा अंकिता रंजन ने 66.2 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में पांचवां स्थान हासिल किया. छात्र-छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यालय के सचिव बीएन साह, फूलमति देवी, प्रियंका कुमारी, संजय कुमार, प्राचार्य तापसी प्रमाणिक, प्रशासक कैप्टन जीएस चंदेल ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी है
.
