नाहिदा तबस्सुम बनी विद्यालय टॉपर

रामगढ़ : श्री कृष्ण विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट सफलता हासिल की. विज्ञान संकाय में विद्यालय टॉपर नाहिदा तबस्सुम ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है. द्वितीय स्थान मोहित वर्णवाल, तृतीय स्थान मधुमिता कुमारी एवं चतुर्थ स्थान काजल कुमारी ने प्राप्त किया. वाणिज्य संकाय में विद्यालय टॉपर ज्योति कुमारी, […]

रामगढ़ : श्री कृष्ण विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट सफलता हासिल की. विज्ञान संकाय में विद्यालय टॉपर नाहिदा तबस्सुम ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है.
द्वितीय स्थान मोहित वर्णवाल, तृतीय स्थान मधुमिता कुमारी एवं चतुर्थ स्थान काजल कुमारी ने प्राप्त किया. वाणिज्य संकाय में विद्यालय टॉपर ज्योति कुमारी, द्वितीय स्थान शीतल कुमारी व तृतीय स्थान अनुराग तिवारी, चतुर्थ स्थान सुजाता कुमारी एवं पंचम स्थान हर्ष कुमार गुप्ता ने प्राप्त किया. परीक्षा परिणाम में अंग्रेजी में आठ, भौतिकी में चार, रसायनशास्त्र में तीन, शारीरिक शिक्षण में नौ, जीव विज्ञान में दो, अर्थशास्त्र में चार, व्यवसाय प्रबंधन में एक छात्रों ने डिस्टिंक्शन अंक प्राप्त किया. प्राचार्य जयंती नायर व विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद अग्रवाल ने छात्रों को बधाई दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >