घाटोटांड़ : सीबीएसइ 12 वीं विज्ञान संकाय की परीक्षा में टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, घाटोटांड़ के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. विद्यालय की छात्रा खुशबू कुमारी ने सर्वाधिक 96.8 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय की टॉपर बनी. आदित्य कुमार 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय के सेकेंड टॉपर बने. कुमारी सुमन 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर थर्ड टॉपर बनी. 12 वीं विज्ञान संकाय परीक्षा में विद्यालय से 45 छात्र -छात्राएं शामिल हुए थे. इनमें से 41 ने प्रथम श्रेणी आैर तीन ने द्वितीय श्रेणी में सफलता हासिल की. चार बच्चों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किया.
वाणिज्य में निधि कुमारी विद्यालय की टॉपर रही : 12 वीं वाणिज्य संकाय में विद्यालय की छात्रा निधि कुमारी 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की टॉपर बनी.
आंचल कुमारी 92 प्रतिशत अंक के साथ सेकेंड टॉपर व अविनाश कुमार 86.6 प्रतिशत अंक हासिल कर थर्ड टॉपर बने. वाणिज्य संकाय में विद्यालय से 39 छात्र- छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे. इनमें से 30 ने प्रथम श्रेणी आैर सात ने द्वितीय श्रेणी में सफलता हासिल की. दो विद्यार्थी 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक पाये. विद्यालय कीप्राचार्या किरण यादव ने कहा कि विद्यालय के बच्चे कुशल शिक्षक शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में सफलता हासिल कर रहे हैं.
