माता वैष्णो देवी मंदिर में शारदीय नवरात्र एक से

Updated at : 27 Sep 2016 5:00 AM (IST)
विज्ञापन
माता वैष्णो देवी मंदिर में शारदीय नवरात्र एक से

रामगढ़ : पंजाबी-हिंदू बिरादरी के तत्वावधान में शारदीय नवरात्र के मौके पर माता वैष्णो देवी मंदिर में कई कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इसकी शुरुआत एक अक्तूबर को कलश स्थापना के बाद नवरात्र पूजन के साथ होगी. नवरात्र की पूजा एक अक्तूबर से प्रतिदिन प्रात: नौ बजे प्रारंभ होगा. नवरात्र पूजन के यजमान विशाल मारवाह […]

विज्ञापन
रामगढ़ : पंजाबी-हिंदू बिरादरी के तत्वावधान में शारदीय नवरात्र के मौके पर माता वैष्णो देवी मंदिर में कई कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इसकी शुरुआत एक अक्तूबर को कलश स्थापना के बाद नवरात्र पूजन के साथ होगी. नवरात्र की पूजा एक अक्तूबर से प्रतिदिन प्रात: नौ बजे प्रारंभ होगा.
नवरात्र पूजन के यजमान विशाल मारवाह व उनकी धर्मपत्नी रश्मि मारवाह होंगी. आठ अक्तूबर को श्री श्याम मंडल द्वारा रात्रि जागरण, नौ को हवन व कंजक पूजन तथा 10 को भंडारा का आयोजन किया जायेगा. पंजाबी-हिंदू बिरादरी के महासचिव महेश मारवाह ने बताया कि नवरात्र को लेकर बिरादरी की बैठक हुई. इसमें आयोजन को सफल बनाने के लिए कई निर्णय लिये गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola